प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी तकनीक से निर्मित तीन नौसैनिक युद्धपोतों को राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा कि समुद्री क्षेत्र देश के विकास का मुख्य आधार बन गया है। उन्होंने कहा कि समुद्री शक्ति के बिना कोई भी देश वैश्विक शक्ति नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि नौसेना को मजबूत करके, तटीय अवसंरचना का विकास करके और समुद्री व्यापार का विस्तार करके भारतीय अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य के अनुरूप रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दी जा रही है।

समुद्री क्षेत्र देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है: प्रधानमंत्री मोदी