तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के 20 लोकसभा सदस्यों के दूसरे राजनीतिक दल में विलय की घोषणा पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से दल बदलने वाले सांसदों को तत्काल अयोग्य घोषित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि संविधान की दसवीं अनुसूची के अनुसार, पार्टी के दो-तिहाई सदस्यों के समर्थन के बिना विलय वैध नहीं है। उन्होंने इन सांसदों की आलोचना करते हुए कहा कि वे जनता द्वारा तृणमूल कांग्रेस को दिए गए जनादेश का अपमान कर रहे हैं। अध्यक्ष संबंधित सांसदों की दलीलें सुनने के बाद जल्द ही इस मामले पर निर्णय ले सकते हैं।

अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों के खिलाफ अयोग्यता की कार्रवाई की मांग की है।