चीन ने भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करने की तत्परता जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि दोनों देशों को आपसी विश्वास बढ़ाना चाहिए और संवाद के माध्यम से विवादित मुद्दों का समाधान करना चाहिए। चीन ने ब्रिक्स मंच पर भारत के साथ काम करने में भी रुचि व्यक्त की है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों ने व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ वैश्विक दक्षिण के विकास के लिए मिलकर काम करने का निर्णय लिया है।

चीन भारत के साथ आपसी विश्वास बढ़ाने के लिए तैयार है