केंद्र सरकार के सूत्रों के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच चल रहा अंतरिम व्यापार समझौता अंतिम चरण में पहुंच गया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेम्सन ग्रियर इस सप्ताह भारत का दौरा करेंगे और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे। हालांकि कुछ शुल्क संबंधी मुद्दों को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है, लेकिन खबरों के मुताबिक दोनों देश समझौते के मुख्य बिंदुओं पर सहमत हो गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि यदि यह समझौता लागू होता है, तो भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में बेहतर अवसर मिलेंगे।

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता अंतिम चरण में