फिलिस्तीनी राजदूत अब्दुल्ला अबू शावेश ने भारत से फिलिस्तीनी स्वास्थ्य व्यवस्था को आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्रदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन की स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर संकट में है। उन्होंने बताया कि गाजा और वेस्ट बैंक के अस्पतालों में कई महत्वपूर्ण दवाओं की भारी कमी है। कैंसर के इलाज के लिए आवश्यक 97 प्रकार की दवाओं में से 50 प्रकार की दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हजारों मरीजों को इलाज कराने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने भारत सरकार द्वारा घोषित ‘आरोग्य मैत्री’ कार्यक्रम को फिलिस्तीन तक भी विस्तारित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहयोग की तत्काल आवश्यकता है।

राजदूत ने फिलिस्तीनी स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भारत से सहायता मांगी