तेलंगाना के निज़ामाबाद जिले में उर्दू कक्षाओं के संचालन को लेकर विवाद के चलते तनाव फैल गया है। स्थानीय भाजपा नेता अंबेडकर बालू अपने समर्थकों के साथ अरमूर मंडल के एक निजी स्कूल में हिंदी कक्षाओं के दौरान उर्दू पढ़ाए जाने के आरोप में स्कूल में घुस गए और प्रबंधन से भिड़ गए। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान हुई बहस झड़प में तब्दील हो गई और प्रधानाध्यापक पर हमला किया गया। इस मामले में केस दर्ज कर भाजपा नेता समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी ओर, स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के खिलाफ सामाजिक कलह भड़काने के आरोप में एक और मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

स्कूलों में उर्दू कक्षाओं को लेकर विवाद… तेलंगाना में भाजपा नेता गिरफ्तार